फर्जी फाइनेंस एजेंट बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, 1500 रुपये और मोबाइल बरामद
1 min readफर्जी फाइनेंस एजेंट बनकर वसूली करने वाला गिरफ्तार:मोटरसाइकिल की किस्त के नाम पर धमकाकर पैसे मांगता था, 1500 रुपये और मोबाइल बरामद
नजीबाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल की किस्त के नाम पर धमकाकर पैसे वसूलने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिजीत पुत्र दिनेश ग्राम अकबरपुर चौगांवा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 1500 रुपये और यूपीआई लेनदेन में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया है।
घटना 27 अगस्त की है। अमरोहा के अकबरपुर पट्टी निवासी अमित कुमार हरिद्वार से अपने गांव लौट रहे थे। नजीबाबाद के कल्याणी माता मंदिर के पास 2-3 युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोपियों ने मोटरसाइकिल की फाइनेंस किस्त न भरने का झूठा दावा किया। पीड़ित से 5000 रुपये यूपीआई से ट्रांसफर करवा लिए।
पुलिस ने बैंक विवरण और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी अभिजीत और गुरदीत सिंह की पहचान की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मोबाइल एप से दूसरे जिलों की मोटरसाइकिल की फाइनेंस जानकारी निकालते थे। वाहन मालिकों को रोककर धमकाते और पैसे वसूलते थे।
पुलिस अभी एक अन्य आरोपी गुरदीत सिंह और उसके साथी की तलाश कर रही है। आरोपी अपने शौक और खर्चे पूरे करने के लिए यह अपराध करते थे।

