February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तांत्रिक की मौत

1 min read
Spread the love

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तांत्रिक की मौत

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भरखरे गांव में हादसा, परिवार में मचा कोहराम

सुलतानपुर।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भरखरे गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक तांत्रिक की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक तांत्रिक गांव के बाहर खेत की ओर गया था। इसी दौरान मौसम खराब हुआ और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। तांत्रिक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुटे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *