अराजकतत्वों के हौसलें बुलंद, ताक पर कानून व्यवस्था, दो गुटों में हुई झड़प तथा जमकर मारपीट, बाइकों में लगाई आग,
1 min readजालौन

जनपद में अराजकतत्वों के हौसले बुलंद, ताक पर कानून व्यवस्था,
खुलेआम दो गुटों में हुई झड़प तथा जमकर मारपीट, बाइकों में लगाई आग,
देखते ही देखते धूं-धूं कर जलीं बाइकें,
बीच चौराहे पर घटना देख दहशत में आए आम शहरी,
आगजनी देख लोगों ने पुलिस व दमकल को दी मामले की सूचना,
सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी, आग पर पाया काबू,
उरई कोतवाली पुलिस ने मौके का किया निरीक्षण, जांच पड़ताल जारी,
उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड बस स्टैंड के पास का मामला।
इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया है कि रात्रि में समय लगभग 10 बजे उरई कोतवाली क्षेत्र में कालपी बस स्टैंड के पास शताब्दी ट्रेवल्स पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है तथा दो बाईकों को भी जला दिया गया है और घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है और तहरीर प्राप्त करके सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है शेष अग्रिम कार्यवाही जारी
