February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एच एल इंटर कॉलेज प्रांगण में मानवाधिकार फोरम संगठन की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

बांदा

एच एल इंटर कॉलेज हाल बांदा में मानवाधिकार फोरम संगठन की समीक्षा बैठक मानवाधिकार फोरम के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एड महेश श्रीवास्तव मुख्य वक्ता मानवाधिकार फोरम के संरक्षक पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के प्रजापति की उपस्थित और प्रदेश प्रभारी गोकर्ण प्रसाद के कुशल संचालन में सम्पन्न हुई।
समीक्षा बैठक में सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का स्वागत बुके भेंट कर माला पहनाकर स्वागत किया गया मानवाधिकार फोरम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता नामदेव द्वारा जिले में बेहतर कार्य करते महिलाओं को न्याय दिलाने गरीबों मजलूमों पीड़ितों की मदद कर सराहनीय कार्य के लिए महापुरुषों की प्रतिमा भेंट कर संगठन द्वारा सम्मानित किया गया ।समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को संगठन की सदस्यता पर बल देते हुए हर जिले में समाज में हो रहे महिला उत्पीड़न में न्याय दिलाए और संगठन को मजबूत बनाने को कहा ।
मुख्य वक्ता संरक्षक पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल जी ने कहा कि मानवाधिकार फोरम को जुझारू कार्यकर्ताओं की जरूरत है क्योंकि आप सबको पीड़ित और कमजोर की लड़ाई लड़नी पड़ती हैं इसलिए प्रत्येक माह समीक्षा बैठक में योजना तैयार करें जिससे समाज में एक विश्वास हो सके क्योंकि मानवाधिकार में त्याग सेवा समर्पण की जरूरत है तभी संगठन मजबूत होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा आर के प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द बांदा मुख्यालय में कार्यालय बना कर लोगों की जनसमस्याओं को लेकर और सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा बैठक में कई लोगों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपकर धमेंद्र यादव और समाजसेविका रजनी मरजीना को नियुक्ति कार्ड जारी किए गए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने संगठन को मजबूत बनाने के सभी कार्यों के प्रति समर्पित होकर हर जिले में प्रभारी नियुक्त कर एक माह के अंदर सदस्यता अभियान चलाकर गांव गांव लोगो को जोड़े और जनसमस्याओं को लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने उनके निराकरण के प्रयास एक टीम के साथ काम करना होगा जिससे मानवाधिकार फोरम के प्रति लोगों का भरोसा विश्वास कायम हो सके । बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव मानवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव विनोद कुमार श्रीवास्तव , प्रदेश सचिव योगेंद्र सिंह, बुनेलखंड प्रभारी नीलम गुप्ता , मंडल प्रभारी रमेश कुमार ऋषि , मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव , जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार ओझा ,केशव बाबू निगम , मंडल प्रभारी महिला नैशी श्रीवास्तव , जिलाध्यक्ष महिला ममता नामदेव, प्रदेश महिला सचिव अंजली श्रीवास्तव , नगर अध्यक्ष रज्जू प्रसाद , शत्रुघ्न साहू फतेहपुर , प्रदेश महामंत्री पद पर छोटू यादव को बनाए जाने पर सभी स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *