थाना प्रभारी की घिनौनी करतूत/महिला के साथ सरकारी क्वार्टर में किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज
1 min readबाड़ी सदर थाना प्रभारी की घिनौनी करतूत/महिला के साथ सरकारी क्वार्टर में किया दुष्कर्म/ करीब एक साल से बना रहा था शारीरिक संबंध/ एसपी ने कराया मुकदमा दर्ज।
धौलपुर।
बाड़ी सदर थाना इलाके की एक महिला ने थाना प्रभारी पर कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस थाने में केस दर्ज करवा दिया है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि एक साल पहले उसकी भैंस चोरी हो गई थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने भैंस लौटाने के बहाने उसे सरकारी क्वार्टर पर बुलाया। इस दौरान थाना प्रभारी ने महिला से मोबाइल नंबर ले लिया। मोबाइल पर फोन करके थाना प्रभारी ने एक दिन महिला को सरकारी क्वार्टर में बुला लिया था। आरोप लगाया कि सरकारी क्वार्टर में थाना प्रभारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। भैंस दिलाने का आश्वासन देकर थाना प्रभारी ने कई बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस घटना के बाद थाना प्रभारी ने महिला की भैंस को भी वापस करा दिया। महिला की भैंस मिलने के बाद कुछ दिनों के पश्चात दोबारा चोरी हो गई। इसके बाद महिला फिर शिकायत लेकर थाना प्रभारी के पास पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया फिर भैंस दिलाने का आश्वासन दिलाने के बहाने सरकारी क्वार्टर में दुष्कर्म किया था। जब महिला की भैंस वापस नहीं आई तो थाना प्रभारी पर महिला ने दबाव बनाया। इसके बाद थाना प्रभारी ने झूठे केस में फसाने की धमकी देकर महिला को भगा दिया। महिला ने बताया उसका पति बाहर मजदूरी का काम करता है। अकेली वह घर पर रहती है। थाना प्रभारी ने कई मर्तबा उसकी अस्मत लूटी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया है। महिला पुलिस थाने में थाना प्रभारी विनोद कुमार के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया है। महिला थाना प्रभारी छवि फौजदार इस मामले की जांच कर रही है। उधर मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। आईजी के निर्देश पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। महिला पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

