February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी न्याय मूर्ती श्री बी. सुदर्शन रेड्डी का गर्मजोशी के साथ सपा अखिलेश यादव ने किया स्वागत

1 min read
Spread the love

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय में इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी न्यायमूर्ती श्री बी. सुदर्शन रेड्डी का शाल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा है कि आज जिन राजनीतिक परिस्थितियों में उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हो रहा है और हम लोग जिस न्याय की लड़ाई लड़ रहे है उसके लिए एक न्यायमूर्ति से अच्छा विकल्प कुछ नहीं हो सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी न्यायमूर्ति श्री बी.सुदर्शन रेड्डी संविधान, कानून, न्याय, हक और विचारधारा की लड़ाई लगातार लड़ते रहे हैं। इस न्याय की लड़ाई में इनसे बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता है। हमें उम्मीद है जो न्याय के पक्षधर हैं वे अन्तरात्मा की आवाज पर हमारे प्रत्याशी न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में वोट डालेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा उपराष्ट्रपति जैसे पद को एक विचारधारा विशेष में बांधना चाहती है। यह देश हित में नहीं है इसलिए हम लोगों अपने अधिकारों का सदुपयोग करते हुए अपना उम्मीदवार खड़ा किया हैं। उन्होंने कहा कि बात हार या जीत की नहीं, सिद्धांत की है। जिस समय अन्तरात्मा की आवाज पर वोट पड़ेगा तो हमारे प्रत्याशी न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी ऐतिहासिक वोटों से जीतकर उपराष्ट्रपति पद पर बैठेंगे।

इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी न्यायमूर्ति श्री बी.सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि विपक्षी दलों ने मुझ पर विश्वास रखकर उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। इसके लिए मैं सभी का बहुत-बहुत आभारी हॅू। चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के साथ जो दल गठबंधन में नहीं हैं वे भी मदद देने के लिए आगे आ रहे हैं। मैं उत्तर प्रदेश में सांसदों का समर्थन मांगने के लिए आया हॅूं।

श्री रेड्डी ने कहा कि उपराष्ट्रपति का कार्यालय राजनीतिक ऑफिस नहीं है। उच्च संवैधानिक ऑफिस और दायित्व है। भारत के संविधान के साथ में मेरी यात्रा 1971 में बार से शुरू हुई है। मैं संवैधानिक मूल्यों के साथ खड़ा हॅू। मैं देश को भरोसा दिलाता हॅू कि संविधान के साथ मेरी यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी और समर्थन के लिए समाजवादी पार्टी सहित अन्य सभी राजनीतिक दलों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *