February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज परिसर में किया गया वृक्षारोपण,पौधे हमारे जीवन का आधार हैं :- संजय सिंह

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज परिसर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने रूद्राक्ष का पौधा लगाते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और रूद्राक्ष न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है।अध्यक्ष संजय सिंह ने विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें, तभी पौधारोपण का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा। इस तरह का प्रयास न केवल पर्यावरण को संरक्षित करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रो. डी.के. त्रिपाठी सहित कॉलेज परिवार के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित परिसर निर्माण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *