February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने रो रो कर लगाई न्याय की गुहार ,अपर जिलाधिकारी ने पीड़िता को हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया

1 min read
Spread the love

बाँदा

जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर पीडिता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर रो रो कर न्याय की गुहार लगाई, बता दें कि अतर्रा थाना क्षेत्र के लखन कॉलोनी निवासी रेखा पत्नी भगवती द्विवेदी ने अपने पति, सास, ससुर और जेठ पर मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।
रेखा ने जिलाधिकारी को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 10 अगस्त 2025 को रात करीब 8 बजे, जब वह घर पर काम कर रही थीं, उनके पति भगवती द्विवेदी ने शराब के नशे में उनसे खाना मांगा।
बिजली न होने के कारण रेखा ने लाइट आने तक इंतजार करने को कहा, जिसके बाद उनके पति ने उन्हें गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर पति ने रेखा को घूंसे और थप्पड़ों से मारा।

रेखा ने आगे बताया कि जब उनके 10 वर्षीय बेटे गणेश और 12 वर्षीय बेटी साधना ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो उनके पति ने बच्चों को भी गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारे। इसके बाद रेखा ने अपनी सास सरमन, ससुर जयकरण और जेठ राजू द्विवेदी से शिकायत की, लेकिन उन्होंने उल्टा रेखा को ही गाली-गलौज शुरू कर दी।

रेखा ने ,कोतवाली अतर्रा से अपने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि वह और उनके बच्चे भयमुक्त होकर जीवन जी सकें।
पीड़ितों को न्याय मिल सके।
वही पीड़िता ने अपर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को लिखित शिकायत पत्र दिया अपर जिलाधिकारी ने पीड़िता की बात सुनी व पीड़िता की शिकायत पत्र लेकर महिला को आश्वासन देकर न्याय का हर संभव मदद दिलाने की बात कही है ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *