February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्री राम कथा कर्तव्य, धर्म ,और त्याग की एक अमूल्य सीख देता है :- संत मुरलीधर महाराज

1 min read
Spread the love

श्री राम कथा कर्तव्य, धर्म ,और त्याग की एक अमूल्य सीख देता है: संत मुरलीधर महाराज

श्री राम कथा में संत मुरलीधर महाराज ने किया कैकेयी के वरदानों का वर्णन

धौलपुर।

धौलपुर शहर मचकुंड रोड भगवान परशुराम सदन में चल रही श्री राम कथा के दौरान आज प्रसिद्ध संत मुरलीधर महाराज ने रानी कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से मांगे गए दो वरदानों का प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। कथा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव में महाराज श्री ने बताया कि कैसे मंथरा के बहकावे में आकर रानी कैकेयी ने उन दो वरदानों का उपयोग किया जो राजा दशरथ ने उन्हें युद्ध में उनकी सेवा से प्रसन्न होकर दिए थे।
महाराज जी ने कथा सुनाते हुए बताया कि रानी कैकेयी का पहला वरदान यह था कि उनके पुत्र भरत को अयोध्या का राज-सिंहासन मिले। इसके बाद उन्होंने जो दूसरा वरदान मांगा, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने मांगा कि भगवान राम को 14 वर्ष के लिए वनवास भेजा जाए। यह सुनते ही राजा दशरथ गहरे सदमे में आ गए और पूरी अयोध्या नगरी शोक में डूब गई।
संत मुरलीधर महाराज ने इस प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह घटना हमें सिखाती है कि व्यक्ति को किसी के बहकावे में आकर कोई भी बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए, क्योंकि उसके परिणाम दूरगामी और कष्टदायक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग धर्म, कर्तव्य और त्याग की एक अमूल्य सीख देता है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे, जिन्होंने पूरे भक्ति भाव के साथ इस प्रसंग को सुना। श्री राम कथा के इस अवसर पर मुख्य यजमान
रमेश चंद राकेश कांटे श्रीमती बेबी, दैनिक यजमान रजत शर्मा, डॉक्टर प्रखर मंगल, रविंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंघल, शैलेश गोयल, राकेश कुमार गर्ग, मनोज कुमार गर्ग, डॉ महेश अग्रवाल, अंकुर रस्तोगी राजीव सिंघल दामोदर सोनी राम नारायण गोयल सचिन गोयल ऋषि मित्तल श्री किशन सिंघल धर्मपत्नी सहित दैनिक यजमान रहे श्री राम भक्त सेवा समिति के संयोजक श्री भगवान मित्तल राजकुमार सिंघल, अरविंद शुक्ला, प्रेम मंगल ,प्रवीण गुप्ता, शिव प्रकाश शर्मा, एवं अन्य सहयोगी कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे हैं।

विजय कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *