पुलिस महानिरीक्षक एक दिवसीय दौरे पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑर्नर
1 min readधौलपुर राजस्थान।
महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर कैलाश विश्नोई आई०पी०एस० आज धौलपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। सर्वप्रथम कार्यालय पुलिस अधीक्षक पहुंचने पर जिला पुलिस विकास सांगवान ने उनकी आगवानी की एवं पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया।
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की काइम मीटिंग में दिये आवश्यक दिशा-निर्देशः-
महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर कैलाश विश्नोई आई०पी०एस० ने जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगणों, वृत्ताधिकारीगणो एवं थानाधिकारीगणों की अपराध गोष्ठी ली। अपराध गोष्ठी में जिले कानून-व्यवस्था व अपराध प्रबंधन की गहराई से समीक्षा की और जिन मामलों में कमी पाई गई उनमें संबधित वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आने वाले समय में बेहतर पुलिसिंग कर अच्छे परिणाम देने है। जिले में अवैध बजरी खनन, परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्ययोजना बना कर कार्यवाही करने, अवैध खनन में किसी भी पुलिसकर्मी की संलिप्तता नहीं पाये जाने और अगर किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो संबधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्यवाही करने, बजरी माफियाओं को चिन्हित कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
अन्तर्राज्जीय सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों से बैठक कर समवन्य स्थापित कर दोनो जगहो पर अपराध करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर कार्यवाही करने, आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, गश्त के दौरान बाजार आदि में आमजन आदि से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने, थानों एवं कार्यालय में आने वाले परिवादियों की संवेदनशीलता से सुनवाई कर उनकी समस्या का त्वरित निस्तारण करने, सायबर अपराधों में कमी लाने के लिए सायबर जागरूकता बढाने, सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अधिक दुध टिना वाले हॉट स्पॉट चिन्हित करने और नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ और अधिक कार्यवाही करने, महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने, गुंडा एक्ट, राजपासा में अधिक कार्यवाही करने, ईनामी बदमाश, वांरटियों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड करने, नाकाबंदी एवं रात्रिकालीन गश्त में पूरी सावधानी और सतर्कता से कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।
तत्पश्चात महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर कैलाश चन्द्र विश्नोई ने पुलिस थाना सदर धौलपुर में की जनसुनवाईः-
महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर कैलाश विश्नोई आई०पी०एस० ने पुलिस थाना सदर धौलपुर में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवन की उपस्थिति में धौलपुर वृत्त क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश किए गए। इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस ने वृत्त के पुलिस अधिकारियों को पारिदर्शिता व त्वरित समाधान की प्राथमिकता पर बल देते हुए अधिकारियों की जनहित में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश प्रदान किये गये है।
इस दौरान अति० पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनोज शर्मा, अति० पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी कमलकुमार जांगिड, वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर मुनेश मीणा, वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी महेन्द्र कुमार, वृत्ताधिकारी वृत्त सरमथुरा नरेन्द्र मीणा, वृत्ताधिकारी वृत्त सैंपउ अनूप सिंह, अपराध सहायक भंवर सिंह उप निरीक्षक सहित जिले के सभी थानों के थानाधिकारीगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा

