February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी का सुल्तानपुर में शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर
आज दिनांक 25/08/2025 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ(संबंध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी जी का एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्जुन सिंह के स्वागत समारोह का आयोजन जनपदीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र धनपतगंज पर किया गया। इस अवसर पर गोंडा के जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, तरबगंज अध्यक्ष बलवंत सिंह एवं अशोक सिंह का भी भव्य स्वागत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष जी बहुरावा बाजार में संगठन की पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के यहां एक निजी कार्यक्रम से शामिल होने जा रहे थे।कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडे, जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जिला मंत्री राम आशीष मौर्य, जिला प्रचार मंत्री अरविंद दुबे, ब्लॉक मंत्री शिव सहाय पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, अटेवा के अध्यक्ष अरविंद सिंह, ब्लॉक संगठन मंत्री देवमणि यादव, रविन्द्र नाथ मिश्रा, महेश वर्मा, भानु प्रताप वर्मा, रामेश्वर पांडे, राकेश यादव, राकेश तिवारी, गोपाल कृष्ण, पूनम तिवारी, प्रेम लता सिंह, शिखा सिंह, अनामिका, प्रज्ञा तिवारी, अमरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, अखिलेश पांडे, अखिलेश यादव, मनीलाल, राम स्वरूप, स्वामीनाथ सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *