March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक विधायक का किया भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

अयोध्या

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी की नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा तहसीनपुर पर शिक्षकों ने शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी का माला फूल से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया । शिक्षक विधायक ने कहा जिला स्तर की सभी समस्याएं तत्काल दूर कराई जाएगी। शासन स्तर पर लंबे समय से लम्बित समस्याओं के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। आप लोगों को संगठन के प्रति समर्पित रहकर संघर्ष के लिए तैयार रहना है। जिला मंत्री आलोक तिवारी ने बताया 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन दिया गया था। 30 अगस्त तक समय सीमा निर्धारित की गई है। उसके बाद शिक्षक संघ ज्ञापन की समीक्षा की जाएगी। आवश्यकता होने पर आंदोलन की घोषणा भी की जाएगी। कार्यक्रम में वित्त विहीन शिक्षक संघ के संयोजक जगन्नाथ मिश्रा, संदीप तिवारी, महेश वर्मा, पवन, बिजेंदर, रामकृपाल, अमित गुप्ता, रजत वर्मा, लाल जी वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *