February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय संस्कृति और सभ्यता के परिप्रेक्ष्य में हरतालिका तीज उत्सव का भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में भारतीय संस्कृति और सभ्यता के परिप्रेक्ष्य में हरतालिका तीज उत्सव का भव्य आयोजन मेडिकल कॉलेज के पास नरैनी रोड़ बांदा में जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत के आवास में अत्यंत धूमधाम व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सभ्यता के अमूल्य मूल्यों को संजोना और संरक्षित करना रहा, जो संगठन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ आयोजित किया गया
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सहित शशि गुप्ता,संजना तिवारी , नीतू सिंह,रीता सिंह,मीरा रविकुल,सविता, सुमन,दीक्षा, रानी देवी , संध्या, जयंती, गीतांजलि पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर इस पर्व को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *