February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डाक घर में सर्वर डाउन होने से सभी कार्य बाधित, परेशान जनता से डाक कर्मचारी कर रहे अभद्रतापूर्ण व्यवहार

1 min read
Spread the love

डाकघर का सर्वर डाउन – लोगों के काम बाधित

पोस्टमैन बना ऑफिस का बाबू , ग्राहकों पर ग़ालिब कर रहा रौब।

मिल्कीपुर / अयोध्या

Oplus_131072

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज परिसर स्थित उप डाकघर पर सर्वर समस्या के चलते लोगों का कार्य पूरी तरह से बधित हो गया है। वहीं दूसरी ओर पोस्टमैन का काम देख रहे युवक द्वारा पोस्ट ऑफिस पहुंचने वाले लोगों से अभद्रता किए जाने की भी बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विश्वविद्यालय परिसर में उप डाकघर स्थित है। जहां बीते शनिवार से लोगों का कार्य पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है। कार्य बाधित होने का कारण डाक कर्मी सर्वर डाउन होना बता रहे हैं। सोमवार को करीब 1:30 बजे पोस्ट ऑफिस पर दर्जनों लोगों की भीड़ डाक संबंधी कार्य निपटाने के लिए लगी हुई थी। इसी बीच लोगों की भीड़ देख पोस्टमैन पद पर तैनात जोक डाकघर में लिपिक का काम देख रहा है, डाककर्मी संदीप कुमार आपा खो बैठा और वह पोस्ट ऑफिस पहुंचे लोगों से अभद्रता करने लगा। जिसको लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए नाराजगी जाहिर की। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की शिकायत इंस्पेक्टर अमित कुमार से की। सब पोस्टमास्टर आर के यादव ने बताया कि विगत शनिवार से यह समस्या चल रही है जिसके चलते ऑनलाइन रजिस्ट्री सहित समस्त कार्य बाधित हो गया है। जिले के विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि पूरे जिले के लगभग सभी पोस्ट ऑफिस में सरवर डाउन होने के चलते यह समस्या आ गई है उन्होंने बताया कि मामला विभाग के उच्याधिकारियों के संज्ञान में है। जल्दी ही समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *