रोटी बैंक टीम के द्वारा जरूरतमंदों को किया गया विभिन्न सामाग्री वितरित बच्चों के खिले चेहरे
1 min readबाँदा रोटी बैंक टीम के द्वारा ग्राम पचनेही में जरूरतमंदों को किया गया बृहद
कपड़ा ,किताबें,जूते चप्पल,घड़ी आदि का वितरण।
बांदा
रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज,मनु बंसल जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सचिव मोहम्मद इदरीश की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सदस्य महेंद्र पाल के नेतृत्व में,समाजसेवी ग्राम पचनेही कुंजबिहारी प्रजापति ब्लॉक बड़ोखर खुर्द तहसील व जनपद बाँदा की उपस्थित में बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स,घड़ी आदि का वितरण ग्राम पचनेही के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली और महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कपड़े,किताबें, जूते चप्पल,पर्स,घड़ी आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम सदस्य नसीर खान,सद्दाम हुसैन, नग्गो ख़ातून, नेहा ख़ातून, समाजसेवी रानी प्रजापति ग्राम पचनेही आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

