फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली का हुआ भव्य आयोजन
1 min readफिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन, साइकलिंग से दिया स्वस्थ रहने का संदेश
साइकलिंग व्यक्तिगत और पर्यावरण स्वास्थ्य के अनुकूल – जिला कलक्टर
धौलपुर

भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए फिटनेस अभियान इंडिया संडे ऑन साइकिल के अंतर्गत रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से साईकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में पुलिस लाइन से शुरू हुई साईकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आरएसी लाइन पहुंची। रैली में पुलिस एवं 6 वीं बटालियन आरएसी धौलपुर के अधिकारी, जवानों के साथ-साथ पुलिस मित्र, स्कूली छात्रा छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। बैनर,पोस्टर के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी को योग, व्यायाम और अपनी रुचि को अनुसार किसी न किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि प्रतिदिन करनी चाहिए जिससे कि हमारा शरीर फिट रह सके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट की यह पहल साइकिलिंग को एक टिकाऊ, समावेशी और पर्यावरण-अनुकूल व्यायाम के रूप में बढ़ावा देती है। साइकलिंग व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं।
जिसके साइकिलिंग को व्यायाम के रूप में अपनाने से न केवल हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, यह सक्रिय रहने, तनाव दूर करने और प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने का एक सरल लेकिन प्रभावशाली तरीका है।
एसपी विकास सागवान ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप यह इस रैली का का उद्देश्य फिटनेस जागरूकता को बढ़ावा देना और साइकिलिंग को परिवहन के एक स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल साधन के रूप में प्रोत्साहित करना है। उन्होंने साइकिल चलाने के विविध लाभों पर ज़ोर दिया, उन्होंने साइकिल चलाने को फिट रहने और प्रदूषण की समस्या और यातायात का दबाव कम करने का एक उपाय बताया। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे न केवल रविवार को बल्कि दैनिक जीवन के एक हिस्से के रूप में भी साइकिल चलाना अपनाएं। कार्यक्रम के बाद योग और जुंबा में भी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पसीना बहाया।
ब्यूरो विजय शर्मा
