February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधायक ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ,सफलता मिलने के बाद भी सीखना नहीं छोड़ना चाहिए :- डॉ अमित

1 min read
Spread the love

सोहावल अयोध्या
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार बेसिक शिक्षा में स्वर्णिम इतिहास लिख रहा है, इसी के तहत आज ग्राम पंचायत -देवराकोट के मुबारकगंज में प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण लोकप्रिय विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान ने कर उपस्थित बच्चों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी!
वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ अमित ने कहा बेसिक शिक्षा विभाग के लिए मुख्यमंत्री ने खजाना खोल रखा है, जिसके चलते लगभग प्रदेश के सभी विद्यालयों का कायाकल्प किया जा चुका है, अच्छे व मजबूत स्कूल बने हैं अच्छा प्लास्टर टाइल्स व पत्थर पत्थरों से स्कूलों को सजा दिया गया है प्रदेश में अब पहले जैसे हालात विद्यालयों के नहीं रह गए हैं अब प्राथमिक विद्यालय चमचमाती हुई दिख रहे हैं, इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को जाता है, इस मौके पर भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंह सभासद आशीष श्रीवास्तव मुन्ना, खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव सहित सभी शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *