February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी भर्ती मामले में एक अध्यापक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बलरामपर

पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज के आधार पर भर्ती फर्जी अध्यापक के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण– वादी डॉ रामचन्द्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर द्वारा दिनांक 31.03.2021 को थाना को0 नगर पर लिखित तहरीर 92 शिक्षकों के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज के आधार पर भर्ती के संबंध में दी गई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0 85/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा कूटरचित दस्तावेज के आधार पर भर्ती फर्जी अध्यापकों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेयक्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना को0 नगर श्री सुधीर कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में

आज दिनांक 21.08.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गठित की गयी टीम ने मु0अ0सं0 85/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना को0 नगर जनपद बलरामपुर से संबंधित वाँछित अभियुक्त नीरज कुमार नि0 सौहल्ला प्रतापपुरा थाना सदर जनपद आगरा को रेलवे स्टेशन बलरामपुर के सामने मेन रोड से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में उक्त अभियोग से संबंधित 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 दिग्विजय यादव थाना को0 नगर
  2. उ0नि0 श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह (पुलिस लाइन बलरामपुर)
  3. हे0का0 आनंद मिश्रा
  4. का0 सूरज कुमार सिंह
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *