मलावन साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद न मिलने से परेशान किसान
1 min readजाना बाजार हैदरगंज अयोध्या
भारी हंगामा अव्यवस्था के बीच मलावन साधन सहकारी समिति पर यूरिया उर्वरक का वितरण शनिवार को हुआ नायब तहसीलदार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में कोई अप्रिय घटना नहीं घट सकी । जिससे शांतिपूर्वक वितरण हुआ ।परंतु मौजूद किसानो की संख्या अधिक होने के चलते 400 बोरी खाद ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई । और सैकड़ो लोगों को निराशा हाथ लगी जिससे किसानो मे अक्रोश छाया रहा।
थाना क्षेत्र हैदरगंज के न्याय पंचायत केरालाल खा की ग्राम पंचायत मलावन स्थित साधन सहकारी समिति पर समिति के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि 400 बोरी यूरिया का वितरण किसानों में किया गया। यूरिया उर्वरक होने की जानकारी के चलते समिति पर क्षेत्र के किसानों ने रात 4:00 बजे से ही डेरा डाल दिया था । थाना अध्यक्ष हैदरगंज विवेक राय के निर्देश पर भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे दरोगा अरविंद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार यादव , दीवान के के यादव आदि सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लाइनों में खड़ा कराया ।और शांति व्यवस्था बनाए रखने की कामयाबी हासिल की । तब कहीं जाकर खाद का वितरण संभव हो पाया भारी भीड़ और हंगामे की स्थिति की जानकारी होते ही उप जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बैठकर किसानों को एक-एक बोरी खाद का वितरण करवाया। और बचे हुई किसानो को शीघ्र खाद उपलब्ध करवाने का अशवासन दिया। तब कही जाकर किसानो का गुस्सा शांत हुआ। ए डी ओ सहकारिता अमित सिंह ने बताया उर्वरक पर्याप्त मात्रा मे है। सभी किसान धैर्य और संयम का परिचय दें सभी को उर्वरक मिलेगी। समितियां पर लाइन लगाए सुबह से आक्रोशित चिलचिलाती धूप से किसानों ने कहा वितरण स्थल पर पानी पीने सहित छांव आदि की कोई व्यवस्था नहीं भारी अव्यवस्था है।

