पुलिस ने अवैध नशीली कफ सीरफ की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
1 min readथाना सेमरिया पुलिस नें अवैध नशीली कफ सीरफ की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रीवा
पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत, पुलिस उप. महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल, पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह जिला रीवा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात जिला रीवा एवं एसडीओपी सिरमौर जिला रीवा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया निरी. विकास कपीस के नेतृत्व में हमराह स्टाफ व्दारा अवैध नशीली कफ सीरफ की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
मुखबिर की सूचना पर उनि. परमात्माशरण त्रिपाठी एवं हमराह स्टाफ के व्दारा रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया एवं उसका नाम पता पूँछा गया तो अपना नाम राजेन्द्र उर्फ बडकू सिंह बघेल पिता स्व. भूपेन्द्र सिंह बघेल उम्र 35 वर्ष निवासी शाहपुर थाना सेमरिया जिला रीवा का होना बताया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराया जाकर संदेही के आधिपत्य के झोले की तलाशी ली गई तो सफेद रंग के झोले में कुल 28 नग अवैध नशीली आनरेक्स कफ सीरफ कीमती 5,460 रुपये एवं एक नग टेक्नो कंपनी का मोबाईल फोन कीमती करीबन 10,000 रुपये को आरोपी के कब्जे से जप्त कर किया गया एवं आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तारी का विधिवत कारण बताते हुए गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना परिजनो की दी गई एवं आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओ के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
राजेन्द्र उर्फ बडकू सिंह बघेल पिता स्व. भूपेन्द्र सिंह बघेल उम्र 35 वर्ष निवासी शाहपुर थाना सेमरिया जिला रीवा (म.प्र.)
28 नग नशीली आँनरेक्स कफ सीरफ कीमती 5,460 रुपये।
एक नग टेक्नो कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 10,000 रुपये।
कार्यवाही में सहयोगः-
निरी. विकास कपीस थाना प्रभारी सेमरिया, उनि. परमात्मा शरण त्रिपाठी, प्र.आर. पुष्पराज तिवारी, प्र.आर. प्रमोद अग्निहोत्री, आर. विकास कुमार मिश्रा, आर. अतुल कुमार पाण्डेय, सैनिक बसंतलाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

