दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई पर उठा सवाल
1 min readहैदरगंज अयोध्या
दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में हैदरगंज पुलिस ने एक पक्ष का मुकदमा दर्ज कर लिया। और दूसरे पक्ष के तीन लोगों का चालान कर दिया । तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का मुकदमा न दर्ज किए जाने पर पीड़ित ने न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे का चक्कर लगा रहा है ।
थाना हैदरगंज क्षेत्र के मलावन निवासी पीड़ित दलित जगन्नाथ कोरी ने थाना सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 16 अगस्त को उसका पुत्र रजनीश गांव से बाहर गया था। घर आते समय गांव के किनारे गांव निवासी सूबेदार ने उसे मां बहन की व जाति सूचक गाली देते हुए मारा पीटा था । और दोनों पक्षों ने चोटहिल हालत में थाने पर तहरीर दी थी। परंतु हैदरगंज पुलिस ने मेरे पुत्र का न तो मेडिकल परीक्षण कराया और न ही मुकदमा दर्ज किया। उल्टे दूसरे पक्ष का मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्ज करवा दिया। जो घटना के समय नहीं थे । उनका भी फर्जी नाम डाल दिया। और सभी लोगों का चालान कर दिया गया। जिसके बाद से मुकदमा दर्ज करवाने के लिए हम लोग लोग उच्च अधिकारियों के यहां न्याय पाने के लिए दौड़ रहे हैं । परंतु अभी तक नहीं मिल सका है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक कुमार राय से पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच करवा रहे हैं ।
मामला सही पाए जाने पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी ।

