फोरलेन पर चला छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान
1 min readमिल्कीपुर
रायबरेली फोरलेन पर छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से चलाया गया। एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव ने बताया कि खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर कमला प्रसाद श्रीवास्तव की निगरानी में चले अभियान में पहले दिन कुल 11 छुट्टा जानवर पकड़े गए। सफाई कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की टीम ने रसूलपुर टोल प्लाजा से कुचेरा बाजार तक के बीच फोरलेन पर मौजूद 7 छुट्टा पशुओं को पकड़कर पलिया माफी गौशाला भेजा तथा मिल्कीपुर पेट्रोल पंप से बड़ी नहर कुमारगंज तक के क्षेत्र से 4 छुट्टा पशुओं को पकड़ कर हिसामुद्दीनपुर गौशाला में भेजा। फोरलेन पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़े जाने से राहगीरों ने राहत की सांस लिया है।

