श्री सदगुरू संकल्प संस्कृत वेद विद्यापीठ के छात्र को किया सम्मानित, संस्कृत गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई प्रतियोगिता
1 min readबांदा के अनुराग त्रिपाठी को मध्य प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक मंत्री ने किया सम्मानित
जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सांस्कृतिक मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं विधायक मुकेश टंडन ने किया पुरस्कृत
बांदा

श्री सदगुरू संकल्प संस्कृत वेद विद्यापीठ के छात्रों ने संस्कृत गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।
विदित हो कि दिनांक 18 अगस्त 2025 को विभिन्न प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुई थीं जिसमें बांदा जनपद के अनुराग त्रिपाठी (उम्र 11 वर्ष) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। आज आयोजित मुख्य समारोह में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि अनुराग त्रिपाठी कक्षा 6 तक सरस्वती ज्ञान गंगा मंदिर गणेश कालोनी बांदा में विद्या अध्ययन किया इसके उपरांत वर्तमान समय में श्री सद्गुरु संकल्प संस्कृत वेद विद्यापीठ आनंदपुर में विद्या अध्ययन कर रहे हैं। अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि आज जो मुझे सम्मान प्राप्त हुआ वह मेरे गुरुओं का आशीर्वाद है जो कि मुझे पढ़ा लिखाकर इस काबिल बनाया की आज जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ मै अपने गुरु जी का सदैव आभारी रहूंगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं विधायक मुकेश टंडन रहे। उनके करकमलों से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
गीत गायन प्रतियोगिता में
अनुराग त्रिपाठी एवं रामबदन गौतम विजेता रहे।
संवाद प्रतियोगिता में आशीष मिश्र एवं सुधाकर ने श्रेष्ठता अर्जित की।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों ने छात्रों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विद्यापीठ परिवार ने इसे आचार्यों के मार्गदर्शन और छात्रों के परिश्रम का परिणाम बताते हुए विजेताओं को शुभकामनाएँ प्रदान की। संस्कृत गौरव दिवस ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि – “संस्कृत भारतीय संस्कृति की आत्मा है।”
