फर्जी वकीलों पर बड़ी कार्यवाही दो अधिवक्ता भेषधारी रंगेहाथ गिरफ्तार
1 min readवाराणसी में
कानूनी पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले फर्जी वकीलों पर वाराणसी में कड़ी कार्रवाई की गई। सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन द्वारा गठित अधिवक्ता जांच समिति ने बुधवार को औचक छापेमारी कर दो फर्जी अधिवक्ताओं को रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपी अधिवक्ता की पोशाक में कोर्ट परिसर में विधिक कार्य करते हुए पाए गए।
मौके पर जांच समिति के सदस्यों ने जब उनसे अधिवक्ता पहचान पत्र मांगा तो दोनों कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तलाशी के दौरान कई पत्रावलियां और उनके हस्ताक्षर किए हुए दस्तावेज भी मिले। दोनों फर्जी अधिवक्ताओं ने अपना नाम विनोद कुमार गुप्ता और शिवनंदन पटेल बताया। पूछताछ के दौरान भी ये कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके, जिसके बाद कैंट थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई से शुरू हुए जांच अभियान के दौरान यह पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले पकड़े गए फर्जी अधिवक्ताओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता रहा है।
अभियान के दौरान मौजूद रहे:
सर्वश्री दिवाकर द्विवेदी, मंगला तिवारी, कमलेश यादव, गौतम झां, ओमशंकर श्रीवास्तव, अमित उपाध्याय और यामिनी शर्मा।

