February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ज्वेलर्स की दुकान पर छापा,एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो कुंतल से अधिक गांजा बरामद

1 min read
Spread the love

गोसाईगंज में ज्वेलर्स की दुकान पर छापा

एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो कुंतल से अधिक गांजा बरामद

गोसाईगंज अयोध्या

नगर की भीटी रोड स्थित खन्ना ज्वेलर्स की दुकान पर मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे एसओजी टीम, सीओ सदर माया थाना पुलिस और गोसाईगंज थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान दुकान के भीतर से दो कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही दुकान मालिक राजेश खन्ना उर्फ खन्ना और उसका बेटा मुकेश कुमार उर्फ अंशु को पुलिस हिरासत में लेकर गोसाईगंज थाने भेजा गया।

बताया जा रहा है कि छापे की कार्रवाई अभी प्रारंभिक स्तर पर है और पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी हाल ही में फैज़ाबाद स्वाट टीम ने तीन कुंतल गांजा बरामद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *