देवर ने अपनी भाभी और भतीजे की लाठी डंडों से पीटकर हत्या पुलिस ने किया खुलासा
1 min readब्रेकिंग
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव में एक देवर ने अपनी भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई, जिसमें देवर ने लाठी-डंडों से भाभी और भतीजे पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.
यह घटना गुरुवार को हुई, जब रामावती (55) और आकाश (20) की हत्या कर दी गई. मृतकों का देवर ही हत्या का आरोपी है. दोनो पक्षों में खेत में दवा छिड़कने को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि बुधवार को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी. इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

