पत्नी से मिलने ससुराल गये युवक को ससुरालीजनो ने खिलाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
1 min readअयोध्या

जनपद के थाना कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के ग्राम पंचायत सागर पट्टी पंधिला पूरे राय का पुरवा निवासी जगराम पुत्र शीतला प्रसाद उम्र लगभग 28 वर्ष जिनका विवाह सरैया माफी थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर से तय किया गया थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जगराम गुजरात के सूरत शहर में कबाड़ का काम करता था। बीते 17 अगस्त को घर आया था और घर आने के तुरंत बाद गाड़ी लेकर अपनी ससुराल पत्नी से मिलने के लिए चला गया।
शाम को वापस आया दोनों खुशी-खुशी बात कर रहे थे। गत 20 अगस्त को लड़की के भाई और उसके जीजा का फोन आता है कि लड़की अब तुमसे शादी करने के लिए इंकार कर रही है। तुम अपनी शादी कहीं और देख लो इतनी बात कह कर फोन काट दिया जाता है। 20 अगस्त को समय लगभग 10:00 बजे जगराम गाड़ी लेकर अपनी होने वाली पत्नी से मिलने के लिए घर से ससुराल के लिए निकला।
ससुराल पहुंचने के बाद ससुराल जनो द्वारा जबरन विषाक्त पदार्थ खिला दिया गया मृतक जगराम को जब यह एहसास हुआ कि उसकी हालत पहले की अपेक्षा बिगड़ रही तो उसे संदेह हुआ कि हमारे साथ चाल हुआ उसने तुरंत अपनी बड़ी बहन रेखा पत्नी अमरनाथ अग्रहरि निवासी बीही बल्दीराय जनपद सुलतानपुर को फोन करके घटना को बताया और बिना देर उसकी बहन रेखा भाई की ससुराल पर पहुंची तो देखा कि आस पास के लोग इकट्ठे हुए हैं और जगराम जमीन पर बिलख रहा था। और जगराम बहन को देखते ही कहने लगा कि मुझे इन लोगों द्वारा जहर खिला दिया गया मुझे बचा लो दीदी यह बातें सुनकर बहन रेखा ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार लेकर गई जहां डॉक्टरों ने देखते ही जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पीड़ित की मौत हो गई। इस संबंध में जब थाना प्रभारी बल्दीराय नारद मुनि सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर शव विच्छेदन हेतु भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायती पत्र मिला है लेकिन पत्र में कटिंग होने के कारण अभी तक एफआईआर पंजीकृत नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार की तरफ से जैसे ही शिकायती पत्र मिलता है एफआईआर पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
