बाघेश्वर महादेव बाबा मंदिर प्रांगण में हुआ भंडारे का आयोजन
1 min readसुलतानपुर

थाना हलियापुर पुलिस थाना प्रभारी तरूण कुमार पटेल की देखरेख में ग्राम सभा सराय बग्घा में बाघेश्वर महादेव बाबा मंदिर प्रांगण पर चल रहा है भोज भंडारा
ऊँ श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने नमः!
प्रणत: क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः!
बाबा भोलेनाथ स्वयं भू बाघेश्वर धाम के प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव छठ पर्व!
भादों (भाद्रपद)मास है आया श्री कृष्ण की बरसै कृपा अपार, हरियाली से महके घर आंगन संसार!
स्वयं भू शिव मंदिर ग्राम सभा सराय बग्घा में एक प्राचीन पौराणिक मंदिर स्थल स्थित है!जिसको बाबा बाघेश्वर महादेव के भी नाम से जाना जाता है!आज उसी बाघेश्वर मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के छठ पर्व का आयोजन भंडारे के रूप में किया गया है! जिसमें सभी ग्राम वासियों का सहर्ष सहयोग है , एवं सभी ग्रामवासी प्रेम के साथ भंड़ारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं तथा हल्का सिपाही धनी राम वर्मा भी अपने अन्य सिपाही के साथ उपस्थित रहे।
