चित्रकूट कामतानाथ जा रहे पैदल तीर्थयात्रियों का पुलिस चौकी खुरहंड मे सब इंस्पेक्टर यज्ञ नारायण भार्गव द्वारा किया गया सम्मान—#
1 min readचित्रकूट कामतानाथ जा रहे पैदल तीर्थयात्रियों का पुलिस चौकी खुरहंड मे सब इंस्पेक्टर यज्ञ नारायण भार्गव द्वारा किया गया सम्मान
सब इंस्पेक्टर भार्गव ने चौकी खुरहंड में तीर्थ यात्रियों को रुकवाकर कराया स्वागत
बाँदा-20-अगस्त
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे पैदल तीर्थयात्रियों का पुलिस चौकी खुरहंड में अनोखे अंदाज में स्वागत हुआ। चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यज्ञ नारायण भार्गव ने यात्रियों को रुकवाकर उनका हालचाल लिया और ससम्मान स्वागत किया।
भार्गव ने सभी तीर्थयात्रियों को ठंडा जल, बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक पिलाकर राहत दी। इस दौरान मॉडल गाँव खुरहंड की ग्राम पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी के प्रतिनिधि सोनू सिंह भी मौजूद रहे।
यात्रियों ने पुलिस चौकी पर मिले इस सम्मानजनक व्यवहार की खुलकर सराहना की। सभी ने कहा कि यह पहल न केवल यात्रा की थकान को कम करती है बल्कि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत करती है।
यात्रियों ने जहाँ सब इंस्पेक्टर भार्गव की सेवाभावना की तारीफ की, वहीं पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल की भी तारीफ किया साथ ही योगी सरकार की जनहितकारी नीतियों की भी प्रशंसा की।

अवध स्पीड न्यूज एजेंसी
