February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शासन प्रशासन से बेखौफ दबंग प्रधान पति की करतूत एक बार फिर सुर्खियों में

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

कादीपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बहोरापुर की प्रधान अंशिका सिंह के पति वीर बहादुर सिंह जो कि अपने दबंगई से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कुछ महीने पहले शिकायतकर्ता रामस्वरथ सिंह को दबंग प्रधान प्रति व उसके भाई द्वारा मारपीट किया गया था। जिसकी खबर सोशल मीडिया पर चलने के बाद शासन प्रशासन हरकत में आया। और दबंग प्रधान पति व उसके छोटे भाई को जेल भेजा गया। वहीं बीडीओ कादीपुर द्वारा गबन का आरोप लगाते हुए प्रधान पति के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराई गई। लेकिन दबंग प्रधान पति द्वारा सेटिंग गेटिंग और पैसे देकर हर बार मामले की लीपापति कर दी जाती है।
अभी हाल ही में प्रधान पति के द्वारा गलत मिट्टी का कार्य दिखाकर डीडीओ सुल्तानपुर द्वारा पैसा का भुगतान पास कर लिया गया
यह एक बार का मामला नहीं है हर बार इसी तरीके से फर्जी तरीके से अधिकारियों से सेटिंग वेटिंग करके पैसा पास करता रहा है इसी प्रकार से दबंग प्रधान पति द्वारा सेक्रेटरी से भी फर्जी तरीके से पैसा पास करवाने की कोशिश बल पूर्वक बनाया गया पर सेक्रेटरी ने फर्जी तरीके से पैसा पास करने से मना कर दिया
जिसको लेकर प्रधान पति वीर बहादुर सिंह द्वारा सेक्रेटरी को बद्दी बद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया
जिसकी शिकायत सेक्रेटरी पटेल ने थानाध्यक्ष कादीपुर को कल शाम दिया था
कादीपुर कोतवाली में ग्राम प्रधान पति बहोरापुर वीर बहादुर सिंह के विरुद्ध धारा 132, 351, 352, (3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। देखने वाली बात यह है कि दबंग प्रधान पति के ऊपर अन्य अधिकारियों द्वारा लगाम लगती है या आगे भी इसका यही कार्य जारी रहेगा।

अजय त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *