February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राथमिक विद्यालय करमडांडा में आयोजित हुई शिक्षक संकुल बैठक

1 min read
Spread the love

संकुल बैठक में छात्र आधारित गतिविधियों पर चर्चा

प्राथमिक विद्यालय करमडांडा में आयोजित हुई शिक्षक संकुल बैठक

मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के न्याय पंचायत देवरिया में प्राथमिक विद्यालय करमडांडा में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व एआरपी अनिल सिंह, नोडल शिक्षक अजय गुप्ता, संकुल शिक्षक विजय कुमार यादव, सावन तिवारी आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए किया।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
बैठक में शिक्षकों के बीच छात्र आधारित शिक्षण गतिविधियों, नवीन नामांकन, डिकोडिंग खेल गतिविधियां, डिजिटल शिक्षण योजना, पर्यावरण आधारित इको क्लब के गठन आदि पर विशेष चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रही प्रधानाध्यापिका निवेदिता उपाध्याय ने उनके विद्यालय के एक छात्र के संघर्षों के ऊपर बनी प्रेरणादाई और दिल को छू लेने वाली लघु फिल्म के बारे में सभी बताया एवं इसके अलावा उनके विद्यालय के बच्चों द्वारा ब्लॉक से लेकर जिले व मंडल स्तर तक विभिन्न मंचों पर अर्जित किए गए पुरस्कारों एवं उपलब्धियां के बारे में भी सभी को बताया। बैठक को डॉ. अनिल चौरसिया, अजय कुमार द्विवेदी, सरोज यादव, कमलेश कुमारी और अरविंद पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। संकुल बैठक का संचालन शिक्षिका शचीपूर्णा सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से दिनेश कुमार तिवारी, मोहम्मद सरवर, सुनील सिंह, डॉ धीरज, विनय कुमार, बृजेश कुमार, प्रतिमा रानी श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, कु छाया, वकार अहमद, मंजूलता तिवारी, बेनजीर बेगम, निधि सिन्हा, पूनम यादव, मीरा मिश्रा, उमा गुप्ता, पिंकी जायसवाल, रूपा चौधरी, प्रतीक्षा यादव समेत अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक और शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *