बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड सेमरा पर यूरिया खाद न मिलने से किसानों की बढ़ी परेशानी
1 min readहैरिंग्टनगंज अयोध्या
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड सेमरा हैरिंग्टनगंज में यूरिया खाद की कमी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों के बाद यूरिया का स्टॉक आने पर समिति पर सैकड़ों किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
किसान यूरिया खाद लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर खाद की बिक्री की जा रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंच रहे हैं।
समिति प्रभारी ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया है। उन्होंने किसानों से समय पर आकर खाद खरीदने की अपील की है। प्रभारी के अनुसार वर्तमान में यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

