प्रियांश कुमार टेबल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
1 min readप्रियांश कुमार टेबल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
हरदोई में हरपालपुर के कटियारी क्षेत्र के खसौरा निवासी के रस्तोगी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र प्रियांश कुमार को टेबल टेनिस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया चयन की जानकारी मिलने पर उनके गांव में खुशी का माहौल है प्रियांश कुमार अपने परिवार से दूर रहकर फर्रुखाबाद में पढ़ाई कर रहे हैं जिनकी खेल प्रतियोगिता में भी काफी रुचि है सनातन धर्म इंटर कॉलेज कानपुर में आयोजित टेबल टेनिस की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 11-1 से जीत कर स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ जिसकी खबर उनके गृह जनपद में पहुंचते ही उनके परिवार गांव में खुशी की लहर दौड़ गई इसे पूर्व प्रिंस कुमार योग ओलंपियाड में भी राष्ट्रीय स्तरीय तक खेल चुके हैं प्राथमिक पाठशाला बरनई चतरखा के प्रधानध्यापक व अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी अरविंद कुमार, भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी राम सिंह, छात्र के कोच गजेंद्र सिंह, यशवन्त सिंह राठौर, प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी,नागेन्द्र सिंह,कैप्टन दिनेश चंद्र, हर्ष शर्मा, कार्तिकेय तिवारी आदि ने ख़ुशी ज़ाहिर कर बधाई दी
योगेश कुमार ब्यूरो

