February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रामीणों के आक्रोश पर सुनवाई, पूर्व सांसद लल्लू सिंह की पहल से हुआ समाधान

1 min read
Spread the love

अयोध्या

अयोध्या से प्रयागराज तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड 6 लेन हाईवे निर्माण कार्य के प्रथम चरण में प्रतापगढ़ तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। हाईवे का मार्ग विधानसभा क्षेत्र अयोध्या भदोखर और इटौरा गांव से होकर गुजर रहा है। लेकिन हाल के दिनों में कन्सलटेंट द्वारा पुराने स्वीकृत एलाइनमेंट को बदलने की कोशिश की जा रही थी, जिसको लेकर कई गावों के निवासियों में गहरा आक्रोश था। ग्रामवासियों का कहना था कि अचानक एलाइनमेंट बदलने से बड़ी संख्या में किसानों की जमीन प्रभावित होगी और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। इस मुद्दे पर रविवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने दोनों गांवों के निवासियों से मुलाकात किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद पूर्व सांसद ने एनएच के उच्चाधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य पुराने स्वीकृत एलाइनमेंट के अनुसार ही किया जाएगा। इस निर्णय से प्रभावित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा, ग्रामीणों की जमीन और आजीविका से समझौता किए बिना ही यह परियोजना आगे बढ़ेगी। ग्रामीणों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। स्थानीय लोग भी विकास की इस महत्वपूर्ण परियोजना के साझेदार बनेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *