लिटिल फ्लावर स्कूल में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बाल विद्यालय के छात्र ने शानदार प्रदर्शन करके 6 पदक और ट्रॉफी किया अपने नाम
1 min readजिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बाल विद्यालय के छात्र तरुण मिश्रा के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करके 6 पदक और ट्रॉफी किया अपने नाम
वाराणसी।
जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रविवार को लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें बाल विद्यालय के छात्र तरुण मिश्रा के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करके 6 पदक और ट्रॉफी अपने नाम किया। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बाल विद्यालय के छात्रों ने अपनी बुद्धिमत्ता, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का अद्वितीय प्रदर्शन किया। जिले तथा शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में हमारे छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक जीते और विजेता ट्रॉफी भी अपने नाम की।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के उपप्रबंधक मंजुल पाण्डेय ने बताया कि बच्चों ने न केवल प्रतियोगिता में बाल विद्यालय की श्रेष्ठता को सिद्ध किया है, बल्कि जिले में विद्यालय की प्रतिष्ठा को भी एक नई ऊँचाई प्रदान की है। यह सफलता हमारे छात्रों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है साथ ही उन्होंने तरुण मिश्रा, छात्रों एवं अभिभावकों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग एवं बेहतर प्रदर्शन हेतु धन्यवाद दिया।

