स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एडीआर परिसर में जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ किया ध्वजारोहण, निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर में किया वृक्षारोपण
1 min readधौलपुर राजस्थान।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एडीआर परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ किया ध्वजारोहण
निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर में किया वृक्षारोपण
धौलपुर, राजस्थान। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल एवं उनके साथ में अपर सेशन न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गोयल ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ एडीआर परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया साथ ही निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के द्वारा सभी को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के 78 वर्ष पूरे होने पर आज पूरा देश 79 वां उत्सव मना रहा है। 15 अगस्त 1947 में भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिलने के उपलक्ष्य में पूरे देश में प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर चारों तरफ खुशी का माहौल है। इस माहौल को हर घर तिरंगा अभियान ने और अधिक खुशनुमा बना दिया है। उन्होंने बताया कि हम सभी मिलकर तिरंगे को नमन कर आजादी का यह महोत्सव मनाते हैं और सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं।
इसी क्रम में सचिव रेखा यादव ने बताया कि विकास के साथ दुनियाभर में पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है। वन और जंगल नष्ट किये जा रहे हैं जिसकी वजह से पूरी दुनिया में प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को व्यक्ति का मूल अधिकार माना गया है तथा संविधान के अनुच्छेद 51क में पर्यावरण संरक्षण को व्यक्ति का मूल कर्तव्य भी माना गया है और कहा गया है कि भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करे और उनका संवर्धन करे तथा प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखे साथ ही भारत के लोकपाल के अधिदेश और कार्यप्रणाली के बारे में, अनुसूचित जाति व जनजातियों के लिए विरूद्ध अस्पृश्यता और अत्याचार, बाल विवाह, मीडियेशन फॉर दी नेशन अभियान, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम व नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100 एवं नालसा व रालसा स्कीमों एवं पॉश एक्ट के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं सभी अधिकारीगणों ने स्कूली बच्चों को पेंसिल व चॉकलेट भी वितरित किए। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा
