February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि

1 min read
Spread the love

पुण्यतिथि पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेई

उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम

मिल्कीपुर।

मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मीठेगांव मजरे पाठक का पुरवा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई। सामाजिक संस्था उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके कार्यों को याद किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फैजाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पारस पांडेय ने अटल जी को भारतीय राजनीति का युग पुरुष बताया कहा कि उनके कार्यकाल में भारत ने परमाणु शक्ति हासिल कर विश्व में अपना लोहा मनवाया और एक नए और सशक्त भारत का निर्माण किया। कार्यक्रम को समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया, अरुण पाठक, सहदेव उपाध्याय, रवी तिवारी, अजय पांडेय, नरेंद्र तिवारी, पंडित शिवकुमार पाठक, संजय पाठक, दीपक पाठक आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम त्यागी तथा अध्यक्षता शिवराज पाठक ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महंत कृष्णाचार्य जी महाराज, पंकज तिवारी, मनोज ओझा, राकेश दुबे, कृष्ण कुमार तिवारी, विजय सिंह, गजेंद्र सिंह गुड्डू, रामधीरज पाठक, नारायण दत्त गोस्वामी, पंडित शिवाकांत, कपिल दूबे, अनुज पांडेय, वरुणानंद पाठक, विजय चौबे, आदित्य ओझा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *