कूलर से करंट लगने से 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
1 min readपैलानी/बांदा।

जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर में 5 वर्षीय मासूम की कूलर का करंट लगने से घायल हो गया जिसे परिजनों ने निजी वाहन से जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार सुमित उम्र लगभग 5 वर्ष पुत्र गेंदालाल कुटार निवासी रामपुर खेलते खेलते अचानक कूलर के पास चला गया तभी अचानक करंट लगने से मासूम गिर गया जिसे परिजनों ने जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मचा हुआ है। मां उमा का रो रो कर बुरा हाल है।
