ठेकेदार की बड़ी लापरवाही महीनों भर नहीं चला बेतवा पुल से सटा नाला
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बकचुना गांव से मां कामाख्या धाम को जाने वाली सड़क के बीच बेतवा पुल से सटा नाला क्षतिग्रस्त हो गया है। नाला निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने ठेकेदार पर नाराजगी जताई है लोगों ने बताया कि पिछले महीने पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित स्थानीय ठेकेदार ने ठेका लेकर अभी जल्द में नाला निर्माण कराया गया था। बरसात होने के कारण ठेकेदार की काली करतूतें सामने आ गई और प्रभावशाली नेताओं के चलते कार्य में लापरवाही घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। जिसके चलते दो महीना भी नहीं बीता की नाला टूट गया। लोगों ने बताया की नाले की लेवलिंग ठीक से नहीं की गई थी जलस्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण घटिया सामग्री के चलते नाला टूट गया। वहीं जब पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई प्रशांत मणि त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जल्द ही सुधार किया जाएगा।

