February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सोशल मीडिया पोस्ट पर दो गांवों के युवकों में विवाद डिलीट न करने पर मारपीट बचाव में आए लोग भी घायल

1 min read
Spread the love

रौनाही/ अयोध्या

Oplus_131072

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवई में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर दो पक्षों से जुड़े युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान गांव में युवकों के बीच विवाद और मारपीट में बीच बचाव करने आए कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मामले में पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि ग्राम देवई निवासी चिंटू तिवारी पुत्र सूर्यभान तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल दिया था। जिसका दूसरे गांव के जुड़े युवकों ने विरोध किया और पोस्ट डिलीट करने की बात कही। इस दौरान पोस्ट को लेकर के दोनों पक्षों से जुड़े युवकों के बीच जमकर कहासुनी हुई। युवक ने पोस्ट डिलीट नहीं की। रविवार को दोपहर बाद दूसरे पक्ष से जुड़े बड़ी संख्या में युवक ग्राम देवई पहुंचे और पोस्ट डालने वाले युवक को घर से घसीट कर मारने पीटने लगे। इस दौरान बीच बचाव करने के लिए आए बृजभान तिवारी सहित अन्य लोग भी घायल हो गए। मारपीट के दौरान गोहार पर गांव के लोग भी दौड़ पड़े। इसके बाद संगठित होकर युवकों पीटने आए युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। रौनाही थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट में करीब 6 लोगों को चोटें आई हैं। जिसमें एक युवक बृजभान तिवारी के सर में गंभीर चोटे आए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *