भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों में सजाई गई झांकी, भक्तों में दिखा उत्साह
1 min read
धौलपुर राजस्थान।

धौलपुर जिले में जन्माष्टमी पर सजाई गई मंदिरों में झांकी
धौलपुर जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर जिले के अनेक मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई गई है। सभी तीर्थ के भांजे कहलाए जाने वाले तीर्थराज मचकुंड में स्थित लाडली जगमोहन मंदिर, रानी गुरु मंदिर मदन मोहन जी, सांवलिया सेठ मंदिर में यह कार्यक्रम विशेष रूप से मनाया जा रहा है। जहां भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न रूपों में झांकी सजाई गई है। और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया है। यहां काफी भीड़ लगी है। धौलपुर जिले के अलग-अलग मंदिरों में भी जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों को सजाया गया है पैलेस रोड राधा बिहारी मंदिर, चोपड़ा महादेव मंदिर, शेरगढ़ किले में स्थित द्वारिका धाम मंदिर सभी जगह श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। सभी मंदिरों में लोगों की काफी भीड़ है। मचकुंड लाडली जगमोहन मंदिर के महंत कृष्ण दास महाराज ने बताया कि मंदिरों में प्रसादी और देर रात भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा। मचकुंड रानी गुरु मंदिर में श्री श्री 1008 पागल बाबा के सानिध्य में भजन कीर्तन हो रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी, एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने आम आदमी को दर्शनों के लिए कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की बहुत ही अच्छी व्यवस्था रही है।
विजय शर्मा की रिपोर्ट
