उच्च प्राथमिक त्रिवेणी में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
1 min readबांदा

उच्च प्राथमिक त्रिवेणी बांदा में 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणी, बड़ोखर खुर्द बांदा में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्रभात फेरी के साथ हुआ जिसमें विद्यालय के सभी भैया बहन गाँव के विभिन्न मार्गो से होते हुए विद्यालय वापस लौटे प्रभात फेरी कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे इसके पश्चात वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के मुख्य अतिथि श्री राम बिहारी जी एवं आए हुए अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके पुष्प समर्पित किए गए इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री राम हित दीक्षित जी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष फातमा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री डॉ. शिव प्रकाश सिंह जी के द्वारा भी मां सरस्वती जी को पुष्प समर्पित किए गए विद्यालय के अध्यापक आदित्य प्रकाश द्विवेदी जी के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का परिचय कराया गया.विद्यालय के इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा भी भावभीनी प्रस्तुति दी गई निरंजन कुमार चक्रवर्ती उपस्थित रहे l छात्र/छात्राओं के द्वारा कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम जैसे नाटक, गीत, एकल गीत एवं सामूहिक गीत तथा भाषण आदि प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का संचालन बहनो के द्वारा किया l विद्यालय के मुख्य अतिथि श्री दीक्षित जी द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि भारत विभाजन विभीषिका को सहन करते हुए अपने स्वतंत्र होने का इंतजार करता रहा तथा महत्वपूर्ण नेताओं एवं बलिदानियों के बलिदान से 15 अगस्त को हमारा देश स्वतंत्र हुआ इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष के द्वारा भी 15 अगस्त के बारे में विभिन्न घटनाक्रम बच्चों को बताया गया आज ही के दिन विगत दो दिवस से तिरंगा बनाने के कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया गया सभी प्रकार के कार्यक्रम चलते हुए इस दिवस का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया
