February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर एसएसपी, द्वारा पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण एवं पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रशंसा चिन्ह से किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

अयोध्या

स्वतन्त्रता दिवस 2025 के शुभ अवसर पर एसएसपी, अयोध्या द्वारा पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्त्रि पत्र/प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया।
आज दिनांक 15.08.2025 को देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसएसपी, अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा पुलिस लाइन परिसर जनपद अयोध्या में ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। महोदय द्वारा सभी को संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *