February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को किया गया नमन, फहराया तिरंगा

1 min read
Spread the love

अयोध्या

हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अनतर्गत ग्राम पंचायत सिंधौरा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुशील कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया। इस दौरान देश की आजादी में शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारी राष्ट्रीय प्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी दिन भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी। तब से हर साल 15 अगस्त को यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। समारोह में प्रधानाध्यापक आशीष कुमार पांडे पूर्व प्रधान हरिवंश सिंह रजनीश पांडे राजेश सिंह अशोक सिंह अशोक गौड़ संतराम महावीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *