चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और शराब की रही लत
1 min readजालौन

जालौन में युवक ने फांसी लगाई: 4 बच्चों के पिता ने घर में की आत्महत्या, कर्ज और शराब की लत बनी फांसी की वजह
जालौन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरी में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 35 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलीप कुमार वर्मा पुत्र कन्हैयालाल वर्मा निवासी नरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलीप के तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनके सिर से पिता का साया अचानक उठ
घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब दिलीप ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उस समय घर में मौजूद परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
आत्महत्या के कारण को लेकर परिजन स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार दिलीप लंबे समय से शराब का लती था और उसने गांव के कई लोगों और समूह द्वारा कर्ज भी ले रखा था।
कर्ज न चुका पाने और शराब की आदत ने उसके जीवन को निराशा में धकेल दिया, जो उसकी मौत की वजह बनी। वही परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना व परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद कैलिया थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, शुरुआत में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया था, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस के समझाने के बाद वे राजी हो गए।
सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जाएगी। फिलहाल, मृतक के अचानक चले जाने से परिवार में मातम का माहौल है और गांव के लोग इस घटना से गमगीन हैं।
