February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस टीम के सहयोग से हत्या में वांछित कोंच के बसपा के पूर्व विधायक व उनके पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

1 min read
Spread the love

कोंच पुलिस द्वारा सर्विलांस पुलिस टीम के सहयोग से हत्या में वांछित कोंच के बसपा के पूर्व विधायक व उनके पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
उरई जालौन

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोंच कोतवाली पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक कोंच विजय पांडेय तथा एसओ जी सर्विलांस प्रभारी रिंकू चौधरी शामिल थे।
कोंच पुलिस द्वारा हत्या में वांछित पूर्व विधायक अजय सिंह पंकज अहिरवार तथा उनका बेटा अमन सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी कोच सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटना में प्रयुक्त हुई कार तथा मोटर साइकिल भी बरामद की।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने मामले का खुलासा किया। दिनांक 10 अगस्त को कोंच निवासी जितेंद्र कुमार सिंह की हत्या की गई थी जिसमें कोंच कोतवाली पुलिस ने एक ही परिवार के दो पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार व पंकज सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या जैसी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।जिसमे कि आज पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक पूर्व विधायक सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
ज्ञातव्य हो कि अजय सिंह उर्फ पंकज कोंच विधान सभा से सन 2007 से बसपा पार्टी से विधायक चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *