महिला की सर्प दंश से हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
1 min readअयोध्या
जनपद के ब्लाक हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के मलेथू बुजुर्ग गांव में सर्पदंश से एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय रामराज जायसवाल की पत्नी थीं।
घटना सुबह की है, जब शकुंतला देवी अपने घर में झाड़ू-पोछा कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। उनके बेटे आसाराम तुरंत अपने निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज ले गए।
स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के साथ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

