February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विभिन्न मुद्दों को लेकर विश्व बंधुत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने योगी सरकार पर कसा तंज

1 min read
Spread the love

एक हजार में कैसे करें गुजारा विद्यालयों में भोजन पकाने महिलाएं लाचार

विश्व बंधुत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने योगी सरकार पर कसा तंज
सुलतानपुर
जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ विद्यालयों में भोजन पकाने वाली लगभग चार लाख परिवार गरीब, असहाय, लाचार, विधवा, परिवारों को एक महीने गुजर करने के लिए एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। जहां गैस सिलेंडर का दाम नौ सौ रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक गैस सिलेंडर मिल रहा है,सरसौ का तेल लगभग 200 प्रति लीटर आटा तीस रुपए से चालिस रूपए तक चांवल पच्चीस रुपए से लेकर साठ रूपये तक है।तो जिस महिलाओं को एक हजार रुपए देकर ढोल पीटने वालो के मुंह पर तमाचा है।
एक कहावत है कि –
बदर क्या जाने अदरक के हाल
ग़रीबी क्या होती है,यह तो वही व्यक्ति बता सकता है जिस पर गुजरती है। जीवन को गुजारा करने के लिए तीन जरुरी चीजों की आवश्यकता पड़ती है,वह रोटी, कपड़ा, और मकान बिना इसके गुजारा कर पाना मुश्किल है नहीं बल्कि न मुमकिन है। मुख्यमंत्री मंत्री योगी आदित्यनाथ को इस पर विचार करना चाहिए और महिलाओं के वेतन को बढ़ाना चाहिए, क्योंकि महंगाई का असर ग़रीबों के ऊपर पड़ा हुआ है।

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *