फायरिंग की अफवाह, ठेकेदार पर हमला ,पुलिस ने गोली चलने की बात नकारी
1 min readसुल्तानपुर में गोली फायरिंग की अफवाह, ठेकेदार पर हमला ,पुलिस ने गोली चलने की बात नकारी
सुल्तानपुर
ग्राम महमूदपुर, थाना गोसाईगंज के ठेकेदार कमल सिंह पर प्रतापपुर परमेश्वरी मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में राजनीतिक रंजिश के चलते 2 से 3 राउंड फायरिंग की खबर फैल गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनके साथ छोटे बच्चे भी मौजूद थे।
थाना गोसाईगंज पुलिस का कहना है कि गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई और यह महज अफवाह साबित हुई।फिलहाल, पुलिस अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद गुणदोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

