3 लिपिक व 37 अनुचरों को मिला एसीपी लाभ,कर्मचारियों में खुशी की लहर
1 min readसुल्तानपुर।
बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत 3 लिपिकों व 37 अनुचरों का वित्तीय स्तरोन्नयन (एसीपी) आदेश बीएसए उपेंद्र गुप्त ने जारी कर दिया। लंबे समय से लंबित यह आदेश जारी होने से कर्मचारियों के वेतन व मकान किराया भत्ते में बढ़ोतरी होगी।एसीपी 10 वर्ष पर प्रथम, 16 वर्ष पर द्वितीय और 26 वर्ष पर तृतीय चरण में विभागाध्यक्ष द्वारा प्रदान की जाती है। विगत दो वर्षों से एसीपी लंबित थी, जिस पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और अनुचरों ने बार-बार बीएसए से अनुरोध किया। बीएसए ने अड़चनों को दूर करते हुए 40 कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया।एसीपी मिलने पर जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जिलामंत्री रामाशीष मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामानुज यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी व राधेश्याम मौर्य, मंत्री फिरोज अहमद, कोषाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, संयुक्त मंत्री देशराज सहित संगठन के पदाधिकारियों ने बीएसए व पटल प्रभारी अविनाश यादव का आभार जताया और लाभान्वित कर्मचारियों को बधाई दी।

